भाजपा के प्रख्यात नेता और जनता की आवाज के रूप में पहचाने जाने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष श्री निखिल मिश्रा जी ने बताया कि दिनांक 25 अप्रैल, 2025 को गांधी भवन प्रेक्षागृह, लखनऊ उत्तर प्रदेश में नागरिक परिषद द्वारा "एक राष्ट्र - एक चुनाव" विषय पर आयोजित "संगोष्ठी" कार्यक्रम मैं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुआ.
उक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश आदरणीय शिवराज सिंह चौहान जी एवं कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय नेता माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी एवं उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी एवं जल शक्ति मंत्री आदरणीय स्वतन्त्र देव सिंह जी, बड़े भैया नीरज सिंह जी अवध क्षेत्र अध्यक्ष आदरणीय कमलेश मिश्रा जी पूर्व एमएलसी आदरणीय अरविंद त्रिपाठी गुड्डू भैया जिलाध्यक्ष भाजपा लखनऊ विजय मौर्य जी, ब्लाक प्रमुख मोहनलालगंज, श्री ओम प्रकाश शुक्ला जी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा धीरेन्द्र पाण्डेय धीरू जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता गण सम्मिलित हुए.