भाजपा के प्रख्यात नेता और जनता की आवाज के रूप में पहचाने जाने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष श्री निखिल मिश्रा जी ने बताया कि आज माननीय विधायक विधानसभा मोहनलालगंज श्री अमरेश रावत जी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय गोसाईंगंज पर गोसाईंगंज ब्लाक के सम्मानित ग्राम प्रधान गणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। जिसमे सभी प्रधान गणों द्वारा अपनी अपनी ग्राम सभाओं की आम जन मानस से जुड़ी समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों हेतु अवगत कराया गया माननीय विधायक जी द्वारा उपस्थित सभी प्रधान गणों को त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान बहरौली, ग्राम प्रधान आदमपुर नौबस्ता ,ग्राम प्रधान मोहम्मदपुर गढ़ी,, ग्राम प्रधान सदरपुर करोरा ,,ग्राम प्रधान इचवलिया पहासा ,,ग्राम प्रधान दाउदपुर सैदापुर ,,ग्राम प्रधान बस्तिया ,,ग्राम प्रधान बाजुपुर ,,ग्राम प्रधान चांद सरायं ,,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि करोरा ,,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कबीरपुर ,,ग्राम प्रधान दहिरामऊ ,, ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं।
निखिल मिश्रा जी ने माननीय विधायक जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप पर पूर्ण विश्वास है कि आप उक्त सम्मानित प्रधान गणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर विकास कार्यों को पूर्ण कराने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।